
मानव सेवा कार्य
राजाजीनगर
तेयुप के त्रिआयामी सूत्र सेवा- संस्कार-संगठन के अंतर्गत क्रियान्वित होते हुए तेयुप राजाजीनगर द्वारा लग्गेरे स्थित आसारे वृ(ाआश्रम में स्वर्गीय उत्तमचंदजी भंडारी की पुण्य स्मृति में परिवार द्वारा मानव सेवा का कार्य किया गया, जिसमें सभी आश्रम प्रवासित सदस्यों को भोजन करवाया गया। आश्रम में लगभग 150 वृ( सदस्य एवं 30 बच्चे भी हैं। आश्रम संचिलका मंजुला ने आश्रम की जानकारी प्रदान करते हुए आभार व्यक्त किया। तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना ने भंडारी परिवार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर तेयुप से राजेश देरासरिया, सुनील मेहता, रवि चौधरी, अजिंक्या चौधरी एवं भंडारी पारिवारिक जन की उपस्थिति रही।