समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण

संस्थाएं

समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण

चेन्नई।
समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत तेममं, चेन्नई के तत्त्वावधान में विजय नेल्लुर स्कूल में दो शौचालय का निर्माण कर उद्घाटन किया गया। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के 2 वर्ष में जितने भी प्रोजेकट किए उसकी जानकारी प्रस्तुत की। नारंगीबाई गांधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
स्कूल की प्रिंसिपल मैडम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। शौचालय के निर्माण के सहयोग के रूप में नारंगीबाई गांधी, उमेद बेताला एवं मंजु लुंकड़ का सहयोग प्राप्त हुआ। इस प्रोजेक्ट की देखरेख में संयोजिका संगीता खटेड़ का विशेष श्रम रहा। 

फिजियोथेरेपी सेंटर की सार-संभाल
शौचालय उद्घाटन के बाद महिला मंडल ने अभातेममं के निर्देशन में तेममं, चेन्नई द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर की सार-संभाल की। वहाँ पर सभी स्टॉफ का सम्मान किया गया। फिजियोथेरेपी सेंटर की देखरेख में संयोजिका निर्मला छल्लणी का सहयोग मिल रहा है, इस अवसर पर उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।