तत्त्व संबोध स्टडी सेंटर में क्लास का आयोजन

संस्थाएं

तत्त्व संबोध स्टडी सेंटर में क्लास का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर, बैंगलोर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित तत्त्व संबोध स्टडी सेंटर में क्लाव का आयोजन मुनि दीप कुमार जी के सान्निध्य में किया गया। अध्यक्ष लता बाफना ने मुनिश्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं आर0आर0 नगर में संचालित स्टडी सेंटर के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए विचारों की अभिव्यक्ति दी। मुनि दीप कुमार जी ने कहा कि 25 बोल जैन धर्म की एक छोटी डिक्शनरी है। जिसमें जैन धर्म का सार समाहित है। जैन धर्म को आत्मसात करने के लिए 25 बोल सीखने अति आवश्यक है। राजेश्वरी नगर की बहनों की उपस्थिति को देखते हुए मुनिश्री ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ बहनों को तत्त्व ज्ञान में रस आ रहा है। बहनों के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि बहनें इसी प्रकार नियमित स्वाध्याय करते हुए अध्यात्म की ओर आगे से आगे बढ़ती रहें। प्रशिक्षिका कंचन छाजेड़ ने 25 बोल के प्रथम बोल में नरक गति, तिर्यंच गति एवं मनुष्य गति को विस्तार से समझाया। बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।