विवाह संस्कार

विवाह संस्कार

सैंथिया।
सैंथिया निवासी मनोज चोरड़िया के सुपुत्र रौनक चोरड़िया का शुभ विवाह तनुजा रॉय सुपुत्री विजय कृष्ण रॉय के साथ ऋषभ भवन, सैंथिया में जैन संस्कार विधि से संपादित हुआ। जैन संस्कारक प्रकाश सुराणा ने संपूर्ण मंगल मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से विवाह संस्कार परिसंपन्न करवाया। वृहद मंगलपाठ के बाद संस्कारक द्वारा परिजनों को मंगलभावना पत्रक प्रदान किया गया।