
व्हीलचेयर दान की गई
विजयनगर।
तेयुप, विजयनगर के सेवा कार्य आयाम के अंतर्गत तेयुप द्वारा संचालित आचार्य तुलसी सेवा केंद्र में पूनमचंद, विजय सिंह, विकास कुमार, पीयूष बेगवानी, राजगढ़ निवासी, बैंगलुरु प्रवासी द्वारा जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु व्हीलचेयर दान की गई। तेयुप के अध्यक्ष राकेश पोखरणा, बेगवानी परिवार द्वारा इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए बताया कि विजयनगर के आचार्य तुलसी सेवा केंद्र के संचालन में इस व्हीलचेयर से जरूरतमंद को लाभ होगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास बांठिया, प्रवीण गन्ना, कमलेश चोपड़ा, सहमंत्री संजय भटेवरा, रोनक चोरड़िया, संगठन मंत्री पवन बैद, सेवा कार्य के संयोजक दिनेश मेहता एवं परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।