क्षेत्रीय महिला सेमिनार का आयोजन

संस्थाएं

क्षेत्रीय महिला सेमिनार का आयोजन

उधना।
तेममं, उधना द्वारा मुनि उदित कुमार जी के सान्निध्य में क्षेत्रीय महिला सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय थाµ‘सम्मुख है अब चातुर्मास’। धर्म आराधना का करें प्रयास। मुनि उदित कुमार जी स्वामी के नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा सोनू बाफना द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया। मुनि उदित कुमार जी ने बताया कि चातुर्मास सम्मुख है तो हमें ज्यादा से ज्यादा धर्म आराधना में जुड़कर अपनी आत्मा का कल्याण करना चाहिए। मुनिश्री ने कोटि जप अनुष्ठान, साप्ताहिक आध्यात्मिक अनुष्ठान, पच्चीस बोल प्रतिक्रमण प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जैन विद्या कार्यशाला में जुड़ने के लिए सभी नारी शक्ति को प्रेरणा दी।
मुनिश्री ने चातुर्मास में होने वाली अलग-अलग साप्ताहिक प्रतियोगिता में भी भाग लेने के लिए सभी को प्रेरित किया एवं मुनिश्री ने महिलाओं को अलग-अलग जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कार्यक्रम में अभातेममं गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना, महिला मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी टीम एवं 85 लगभग महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री नीलम डांगी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार स्वीटी बाफना ने किया।