शिल्पशाला कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

शिल्पशाला कार्यशाला का आयोजन

तिरुपुर।
शिल्पशाला का आयोजन साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में तिरुपुर महिला मंडल द्वारा किया गया। मंगलाचरण पूजा दुगड़ द्वारा किया गया। अध्यक्षा सीमा सामसुखा ने सभी का स्वागत किया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। साध्वी दक्षप्रभा जी ने सुमधुर गीत के माध्यम से हर परिस्थिति में समभाव रहने की प्रेरणा दी। साध्वी मयंकप्रभा जी ने बताया कि मौसम अनुकूल और प्रतिकूल नहीं होता हमारे भाव उन्हें अनुकूल और प्रतिकूल बनाते हैं। अगर हमारी सोच पॉजिटिव होती है तो हमारे जीवन में लचीलेपन का विकास होता है।
साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी ने कहा कि हमारा जीवन एक कुरुक्षेत्र है, उनसे बाहर निकलना बहुत मुश्किल है पर हमारे भीतर सामर्थ्य है, हमारे भीतर ज्ञान है, दर्शन है, आनंद है। बस दुख से सुख निकालने की कला हमको आनी चाहिए। सहन करो सफल बनो, श्रम करो सफल बनो, अपने आपको मोटिवेट करते रहो। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। छोटी सोच पैरों की मोच जीवन में असफलता, बड़ी सोच जिंदगी में सुलता। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री प्रीति भंडारी ने किया। बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।