कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

संस्थाएं

कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

हैदराबाद।
तेरापंथ महिला मंडल का कार्यकर्ता सम्मान समारोह डी0वी0 कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र जिसे शांता बैद ने व प्रेरणा गीत मंडल सदस्यों ने गाया। अध्यक्ष अनीता गिड़िया ने सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल एक धर्मनिष्ठ विशाल वटवृक्ष है, जिसकी प्रभावी सक्रियता, सेवा और समर्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया के नेतृत्व में गतिमान है। 
कार्यकाल के दौरान किए गए सभी कार्यों के लिए सभी सदस्यों का अध्यक्ष अनिता गिडिया एवं मंत्री श्वेता सेठिया द्वारा उपहार से सम्मान किया गया। संरक्षिका विमलेश सिंघी ने अध्यक्ष, मंत्री द्वारा किए गए सभी कार्यों की प्रशंसा की। सम्मान समारोह का संचालन कोषाध्यक्ष शांता बैद ने कविता के माध्यम से किया। आभार ज्ञापन मंत्री श्वेता सेठिया ने किया। कार्यक्रम में पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। अध्यक्षा ने नगर में विराजित साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के चौमासे में सभी को दर्शन-सेवा का लाभ लेने की प्रेरणा दी।