संस्थाएं

तेयुप का शपथ ग्रहण समारोह एवं दायित्व हस्तांतरण समारोह जैन संस्कार विधि से मुनि दीप कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। संस्कारक राकेश दुधोड़िया एवं दिनेश मरोठी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार से शपथ के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मंगलाचरण का संगान राजेश भंसाली, विकास छाजेड़ एवं सुशील भंसाली द्वारा किया गया। तुलसी संगीत सुधा के सदस्यों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया।
अभातेयुप के प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरना द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष कौशल लोढ़ा ने नवमनोनीत अध्यक्ष विकास छाजेड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुनिश्री ने तेयुप सदस्यों के पति आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ दीं। आर0आर0 नगर के सभा अध्यक्ष छतर सिंह सेठिया, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा, महिला मंडल अध्यक्षा लता बाफना, विजयनगर सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी आदि अनेक जनों ने शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अभातेयुप परिवार, तेयुप आर0आर0 नगर के पूर्व अध्यक्ष, सभा, महिला मंडल, ज्ञानशाला, क्षेत्रीय तेयुप परिषद आदि की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन परिषद मंत्री धर्मेश नाहर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष विक्रम मेहर ने किया।