शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

गंगाशहर।
तेममं, गंगाशहर की नवनिर्वाचित टीम ने शांति निकेतन के प्रांगण में शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी के सान्निध्य में निवर्तमान अध्यक्ष ममता रांका से विधिपूर्वक शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुई। तत्पश्चात पूर्व मंत्री कविता चोपड़ा ने सन् 2021-23 का मंत्र प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष ममता रांका ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष संजू लालाणी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साध्वी शशि रेखा जी और साध्वी ललित कला जी ने अपनी तथा सभी साध्वियों की तरफ से नव निर्वाचित टीम को आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया।
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान से मंत्री दीपक आंचलिया, सभा अध्यक्ष अमरचंद सोनी, तेयुप अध्यक्ष अरुण नाहटा, अणुव्रत समिति से अध्यक्ष भंवरलाल सेठिया ने नई टीम को शुभेच्छा प्रेषित करते हुए हर संभव सहयोग की भावना प्रकट की। नव मनोनीत कन्या मंडल संयोजिका प्रिया संचेती ने सभी से निवेदन किया कि अपने घर की बेटियों को कन्या मंडल से जोड़ें। आभार मंत्री मीनाक्षी आंचलिया ने किया। कार्यक्रम का संयोजन संतोष बोथरा ने किया।