शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

गुवाहाटी।
साध्वी स्वर्णरेखा जी के सान्निध्य में अणुव्रत समिति, गुवाहाटी के सत्र -2023-24 का शपथ विधि समारोह स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में आयोजित किया गया। अध्यक्ष बजरंगलाल डोसी ने स्वागत वक्तव्य दिया। नव मनोनीत अध्यक्ष बजरंग बैद को निवर्तमान अध्यक्ष बजरंगलाल डोसी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव मनोनीत अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं परामर्शकों की घोषणा की।
साध्वी स्वर्णरेखा जी ने कहा कि आचार्य तुलसी के अणुव्रत आंदोलन को शिखर पर ले जाएँ, जिससे समस्त मानव जाति का कल्याण हो सके। इस अवसर पर अणुविभा के असम व त्रिपुरा प्रभारी छतरसिंह चोरड़िया, तेरापंथी सभा, तेममं, तेयुप के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत अध्यक्ष फुलाम गमछा एवं साहित्य से सम्मान किया एवं उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी। मंच संचालन मंत्री अशोक कुमार बोरड़ ने किया।