मंत्र दीक्षा के विविध आयोजन

संस्थाएं

मंत्र दीक्षा के विविध आयोजन

इचलकरंजी
तेयुप द्वारा मंत्र दीक्षा का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वारा नमस्कार महामंत्र उच्चारण के साथ हुआ। तेयुप के अध्यक्ष विनोद भंसाली ने अपने वक्तव्य के माध्यम से सभी का स्वागत किया एवं मंत्र दीक्षा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। ज्ञानशाला संयोजिका भारती देवी संकलेचा ने बच्चों को मंत्र दीक्षा एवं ज्ञानशाला की उपयोगिता के बारे में बताया। ज्ञानार्थियों को त्रिपदी वंदना एवं गुरु वंदना करवाई।
भारती देवी संकलेचा ने ज्ञानार्थियों को मंत्र दीक्षा का महत्त्व समझाते हुए दीक्षा प्रदान की। ज्ञानशाला प्रशिक्षिका रजनी देवी पारख ने सभी बच्चों को नमस्कार महामंत्र पर आधारित कहानी सुनाई। कुल 34 बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलवाई गई। कार्यक्रम का संयोजन गौरव गिड़िया ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार तेयुप मंत्री संतोष भंसाली ने किया।