पूज्यप्रवर के सान्निध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला-2023 के बैनर का विमोचन

संस्थाएं

पूज्यप्रवर के सान्निध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला-2023 के बैनर का विमोचन

नन्दनवन-मुम्बई, 29 जुलाई 2023
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद व समण संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला के बैनर का अनावरण मुम्बई नंदनवन में परम पावन आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में किया गया, पूज्यप्रवर ने सम्पूर्ण श्रावक समाज से आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की कृति शरीर और आत्मा पुस्तक पर आधारित कार्यशाला हेतु आशीर्वाद व प्रेरणा प्रदान करते हुए फरमाया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद और समण संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती द्वारा ‘शरीर और आत्मा’ पुस्तक पर कार्यशाला आयोजित हो रही है। ‘शरीर और आत्मा’ आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की पुस्तक है, जो रायपसेणियं आगम पर आधारित है। अच्छी जानकारी देने वाली पुस्तक हो सकती है। कार्यशाला अच्छी चले, इस पर जिज्ञासा समाधान का क्रम यथाअपेक्षा चले।
इस अवसर पर अभातेयुप अध्यक्ष पंकज डागा, महामंत्री पवन मांडोत व पदाधिकारी, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, मंत्री सलिल लोढा व पदाधिकारी, मुम्बई चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ उपस्थित थे। कार्यशाला 7 अगस्त से 21 अगस्त 2023 तक पूरे देशभर में आयोजित की जा रही है। परीक्षा 10 सितंबर 2023 को संबोधि एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाईन होगी।