शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

इचलकरंजी
तेयुप, अणुव्रत समिति एवं तेममं, इचलकरंजी का सत्र-2023-24 कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ। संस्कारक विकास सुराणा ने मंगल मंत्रों के साथ विधि पूर्ण करवाई। तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष महेश पटावरी, पूर्व अणुव्रत समिति अध्यक्ष विकास सुराणा एवं पूर्व महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री जोगड़ ने तीनों संस्थाओं के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शपथ दिलवाई और उनके प्रति मंगलकामना प्रकट की।
अणुव्रत समिति, इचलकरंजी के अध्यक्ष पंकज जोगड़ ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई और उनके प्रति मंगलकामना प्रेषित की। उसी क्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा शिल्पा बाफना ने सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों एवं कन्या मंडल सह-संयोजिका साक्षी बालर को शपथ दिलवाई और उन्होंने सभी को पेरणा दी और मंगलकामना प्रकट की। तेयुप, इचलकरंजी के अध्यक्ष विनोद भंसाली ने सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों एवं किशोर मंडल संयोजक अखिल चोपड़ा को शपथ दिलवाई और उनके प्रति मंगलकामना प्रकट की। विनोद भंसाली ने सारे सदस्यों को तेयुप के होने वाले कार्यक्रमों में उमंग और उत्साह से काम करने की और जुड़ने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र गिड़िया, मंत्री पुष्पराज संकलेचा एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री संतोष भंसाली ने किया।