‘तत्त्व ज्ञान प्रतियोगिता एवं मास्टर ऑफ माइंड क्विज’ का आयोजन

संस्थाएं

‘तत्त्व ज्ञान प्रतियोगिता एवं मास्टर ऑफ माइंड क्विज’ का आयोजन

ग्रीन पार्क, दक्षिण दिल्ली
‘ज्ञान की चेतना जागे, पापों का अंधकार भागे’ तर्ज पर दक्षिण दिल्ली तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में एवं साध्वी डॉ0 कुंदनरेखा जी के सान्निध्य में ‘तत्त्व ज्ञान प्रतियोगिता एवं मास्टर ऑफ माइंड क्विज’ का आयोजन किया गया। तत्त्व ज्ञान का आधार था-‘जैन दर्शन का लोक’ एवं मास्टर ऑफ माइंड क्विज का आधार था-25 बोल। लगभग 40 भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तेरापंथ सभा, दिल्ली के अध्यक्ष सुखराज सेठिया, दक्षिण दिल्ली सभा के अध्यक्ष हीरालाल गेलड़ा सहित अनेक गणमान्य श्रावक-श्राविकाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
तत्त्वज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिषा गेलड़ा एवं निर्मला गेलड़ा, द्वितीय स्थान सुशील पटावरी एवं राहुल जैन एवं तृतीय स्थान में अंजना गेलड़ा एवं रोमी दुगड़ तथा मास्टर ऑफ माइंड बनी अंजना गेलड़ा। तेरापंथ सभा दक्षिण दिल्ली द्वारा सभी विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। तेरापंथ सभा के मंत्री यश बरमेचा, दिल्ली सभा मंत्री अरविंद दुगड़, प्रदीप जैन, गोविंद बाफना, मिलापचंद गेलड़ा, सुशील कुहाड़, निर्मल कोठारी आदि अनेक गणमान्य श्रावकों की उपस्थिति में साध्वी डॉ0 कुंदनरेखा जी ने कहा कि ज्ञान प्रकाश है, सत्य मार्ग पर बढ़ने का विश्वास है।