‘दि पॉवर ऑफ रिसाईलेंस’ कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

‘दि पॉवर ऑफ रिसाईलेंस’ कार्यशाला के आयोजन

इरोड़
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल इरोड़ के तत्वावधान में द पॉवर ऑफ रिसाईलेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। महिला मंडल के द्वारा मधुर स्वर में प्रेरणा गीत की प्रस्तुति दी गई। तेममं अध्यक्ष एवं मोटिवेशनल स्पीकर पिंकी भंसाली द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से पीपीटी के माध्यम से रिसाईलेंस का अर्थ, उनके घटक, गंभीर परिस्थिति में अपने आप को नियंत्रित करते हुए उस परिस्थिति से उबरने एवं लचीलेपन को कायम रखने के तरीकों के बारे में समझाया गया। विभिन्न गतिविधियों एवं प्रयोगों के माध्यम से जीवन में खुश रहने का महत्व समझाया गया। मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और शारीरिक रूप से लचीलेपन को पुष्ट करने के लिये विशेष बल दिया। कार्यशाला का संचालन प्रज्ञा सुराणा द्वारा किया गया। मंत्री पुनम दुगड़ द्वारा आभार व्यक्त किया गया।