राइजिंग हाई टच द स्काई सीरिज़ की पाँचवी कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

राइजिंग हाई टच द स्काई सीरिज़ की पाँचवी कार्यशाला का आयोजन

मुंबई
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में मुंबई कन्या मंडल द्वारा आयोजित राइजिंग हाई टच द स्काई सीरिज़ की पाँचवी कार्यशाला जिसका विषय था- अंधेरी ओरी से नंदनवन का गुरुदेव के सान्निध्य तथा साध्वीप्रमुखाश्रीजी की प्रेरणा से साध्वीश्री दीप्तियशाजी ने कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्रोचार से किया। साध्वीश्रीजी ने विषय को समझाते हुए अंधेरी ओरी के इतिहास को दर्शाया और तेरापंथ की स्थापना कैसे हुई, कैसे आचार्य भिक्षु ने अंधेरी ओरी में जहां अपने जीवन की परवाह न करते हुए उन्होंने वहाँ रात बिताई। दृढ़ संकल्प के साथ अनेक कठिनाइयों को पार करते हुए आगे बढ़े और तेरापंथ की स्थापना की। साध्वीश्रीजी ने तेरापंथ की आचार्य परंपरा व उनके सिद्धांत और मर्यादाओं के बारे में बताया। वर्तमान में 11वें आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ मुंबई नंदनवन बिराज रहे हैं। जन एकता का स्वप्न लेकर उन्होंने अपनी अणुव्रत यात्रा का शंखनाद किया है। साध्वीश्रीजी ने कन्याओं को ऐक्टिविटी के माध्यम से तेरापंथ के विभिन्न स्थल जहां तेरापंथ की विशिष्ट कार्य हुए जैसे - केलवा, बगड़ी, सिरीयारी, लाडनंू ,सरदारशहर और मुंबई इनके बारे में समझाते हुए ग्रुप ऐक्टिविटी करवाई। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष विमला कोठारी ने कन्याओं को मोटिवेट किया। कन्या मंडल प्रभारी मधु बफ़ना, सहसंयोजिका नेहा सोलंकी व निकिता चौहान का सराहनीय सहयोग रहा। संयोजिका काजल मादरेचा ने कार्यशाला का संचालन किया। सहप्रभारी पूनम परमार ने आभार ज्ञापन किया। लगभग 250 कन्याओं की उत्साहवर्धक उपस्थिति रही।