सम्यक दर्शन कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

सम्यक दर्शन कार्यशाला के आयोजन

जसोल
सम्यक् दर्शन कार्यशाला 2023 का विधिवत् शुभारंभ शासनश्री साध्वी कमलप्रभा ठाणा-5 के सान्निध्य में किया गया। साध्वी आरोग्ययशाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यशाला आचार्यश्री महाप्रज्ञजी द्वारा लिखित पुस्तक ‘शरीर और आत्मा’ पर आधारित है। 15 दिन चलने वाली इस कार्यशाला में सम्मिलित संभागी कार्यशाला के नियमों का पालन करें।
तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष मनीष बोकड़िया द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सिवांची मालाणी तेरापंथ संस्थान अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा, तेरापंथ सभा मंत्री कांतिलाल ढ़ेलडिया, तेरापंथ महिला मंडल से पुष्पादेवी बुरड़ सहित प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। तेयुप मंत्री दिनेश वडेरा ने कार्यशाला के नियमों की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन तेयुप उपाध्यक्ष ललित सालेचा ने किया।