सम्यक दर्शन कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

सम्यक दर्शन कार्यशाला के आयोजन

पर्वत पाटिया
सम्यक् दर्शन कार्यशाला 2023 का शुभारम्भ साध्वी हिमश्रीजी के सान्निध्य में किया गया। साध्वीश्रीजी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ किया। साध्वी चैतन्ययशाजी ने मंगलाचरण जैन विद्या की गीतिका के द्वारा किया। साध्वीश्रीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यशाला आचार्यश्री महाप्रज्ञजी द्वारा लिखित पुस्तक ‘शरीर और आत्मा’ पर आधारित है। इसमें सभी भाग लें एवं सभी संभागी कार्यशाला के नियमों का अवश्य पालन करें। तेयुप मंत्री पवन कुमार बुच्चा ने इस कार्यशाला में पधारे हुए सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी सम्भागियों को कार्यशाला के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला किट का वितरण संयोजक पंकज बुच्चा द्वारा किया गया।