क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जसोल
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा शासनश्री साध्वीकमलप्रभाजी के सान्निध्य में उपाध्यक्ष जयश्री की अध्यक्षता में ‘घो.ची.पू.लि. क्विज’ का आयोजन किया गया। साध्वीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया गया। उपाध्यक्ष जयश्री ने विषय की जानकारी देते हुए क्विज के नियम बताए। सभी ग्रुप के प्रतियोगियों को शुभकामना दी। कुल चार-चार सदस्य के पांच ग्रुप बनाए गये। ग्रुप्स के नाम अ.भी.रा.शी.को. तपस्वियों के नाम पर रखे गये। क्विज में गीतिकाओं को अलग-अलग तरीके से प्रस्तुत करते हुए कुल पांच राउंड खेले गये। क्विज में अमीचंद ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साध्वीश्रीजी ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं में गीतिकाओं के संगान से लय, अर्थ और हमारे इतिहास की भी जानकारी होती है, धर्म की प्रभावना होती है। मंत्री अरुणा डोसी ने घो.ची.पू.. लि. के अंतर्गत चलाई रिवाइवल पुरानी गीतिकाओं की क्लास के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का आभार ज्ञापन किया।