किशोर व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

किशोर व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

छोटी खाटू
साध्वीश्री संघप्रभाजी के पावन सान्निध्य में ‘किशोर व्यक्तित्व विकास कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण विजय गीत द्वारा दीपक बेताला एवं तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साध्वीश्री संघप्रभाजी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा- ‘सफलताओं को हासिल करने के लिए आवश्यकता है किशोर प्रतिबद्धता, प्रतिस्पर्धा एवं प्रतिक्रियाएं बचाकर संप्रबंधन, समय प्रबंधन के द्वारा सही दिशा का निर्धारण कर आगे बढ़ें। कामयाबियों और सुनामियों का इतिहास उन्ही लोगों ने रचा है, जिनके इरादे मजबूत हों।’
इसी क्रम में साध्वी प्रांशुप्रभाजी एवं साध्वी प्राज्ञप्रभाजी ने ‘सफलताओं की भरंे उड़ान’ को समवेत स्वर में मधुरम्मय स्वर लहरी से किशोरों को प्रेरणा दी। साध्वी प्रांशुप्रभाजी ने अपने व्यक्तव्य में किशोरों को सफलता के सूत्र बताकर सफल जीने की सलाह दी। मुख्य वक्ता गजराज बेताला ने इसी शंृखला में मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य अथिति भंवरलाल टाक ने प्रस्तुति के क्रम में किशोरों को विभिन्न संवेगों की बात प्रस्तुत की। इसी कड़ी में विभिन्न वक्ताओं ने विविध शैली में मुक्तक, कविता व व्यक्तवय में प्रदीप बैद, विनीत भंडारी ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक प्रदीप बैद ने किया।