द पावर ऑफ रेसिलियंस कार्यशाला के विविध आयोजन

संस्थाएं

द पावर ऑफ रेसिलियंस कार्यशाला के विविध आयोजन

टिटिलागढ़
तेरापंथ महिला मंडल, टिटिलागढ़ ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार द पावर ऑफ रेसिलियंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यशाला की शुरुआत की गई। मंगलाचरण महिला मंडल की मंत्री दीपिका जैन ने किया। अध्यक्षा बबीता जैन ने सभी का स्वागत किया और अपने विचार रखते हुए उन्होंने रेसिलियंस का मतलब विस्तार से समझाया। आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्मकुमारी प्रीतिजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी को सर्वशक्तिमान एवं ऊर्जा से भरी हुई बतलाया। उन्होंने कहा कि आप जैसा सोचेंगे वैसे ही बन जाएंगे। आप अपने विचारों को पॉजिटिव रखें।
यदि आपमें नेगेटिविटी अधिक है तो आप अपने सही विचारों के द्वारा नेगेटिव को पॉजिटिव में बदल सकते हैं। कृष्णा जैन एवं सरोज जैन ने भी अपने विचार रखे। अतिथि एवं मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी प्रीतिजी को शॉल एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नई सदस्य बहिनों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन और आभार ज्ञापन खुशबू जैन ने किया।