द पावर ऑफ रेसिलियंस कार्यशाला  के विविध आयोजन

संस्थाएं

द पावर ऑफ रेसिलियंस कार्यशाला  के विविध आयोजन

छोटी खाटू
साध्वी संघप्रभाजी के सान्निध्य में तेरांपथ महिला मंडल द्वारा द पावर ऑफ रेसिलियंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘कैसे जगे महिलाओं में आत्मविश्वास’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों द्वारा किया गया। साध्वी संघप्रभाजी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि अपनी अनंत क्षमताओं से युग की तस्वीर बदलने वाली घर परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधकर रखने वाली ऊर्जस्वल ताकत का नाम है- नारी। अपेक्षा है महिलाएं नियमित ध्यान एवं योग के प्रयोग के द्वारा समय एवं शक्ति का सम्यक नियोजन कर आत्मविश्वास को जगाएं।
साध्वी प्रांशुप्रभाजी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कॉन्फिडेंस शब्द का अर्थ बताते हुए आत्मविश्वास जगाने के अनेक गुर बताए। साध्वी प्राज्ञप्रभाजी ने ‘जागे प्रबल आत्मविश्वास’ सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता अनिता शर्मा ने विषय पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये। प्रस्तुति के क्रम में विकास सेठिया एवं कपूरचंद बेताला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूजा सेठिया ने किया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्वेता भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।