एक सलामी स्वतंत्राता सैनानियों के नाम

संस्थाएं

एक सलामी स्वतंत्राता सैनानियों के नाम

मुंबई
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में मुंबई कन्या मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ‘एक सलामी स्वतंत्रता सैनानियों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में साध्वी दीप्तियशाजी ने कन्या मंडल को भारतीय सैनानियों के बलिदान का महत्त्व समझाया और हम उनके बलिदानों को कभी ना भूले यह भी बताया। 
परम पूज्य आचार्य प्रवर के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही मुम्बई में कन्याओं ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया एवं अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन बहादुर स्वतंत्रता सैनानियों और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। लगभग 381 कन्याओं की उत्साहवर्धक उपस्थिति रही।
मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा विमला कोठारी ने कन्याओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आजाद भारत की हर कन्या आध्यात्मिक आजादी को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं, इसके लिए प्रेरित किया। कन्याओं द्वारा देशभक्ति पर भाषण व गीत की प्रस्तुति दी गयी। कन्या मंडल प्रभारी मधु बाफना, सहसंयोजिका नेहा सोलंकी व निकिता चौहान का सराहनीय सहयोग रहा। संयोजिका काजल मादरेचा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सहप्रभारी पूनम परमार ने आभार ज्ञापन किया।