विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

संस्थाएं

विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

नालासोपारा
तेयुप नालासोपारा, मुम्बई द्वारा रक्षा बंधन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जैन संस्कारक पारस बापना, रमेश ढ़ालावत, अरविन्द धाकड़ ने रक्षा बंधन को जैन संस्कार विधि से जैन मंत्रोच्चार द्वारा कैसे मनाया जाए, उसकी जानकारी डेमो के माध्यम से श्रावक समाज को दी गई। डेमो में कन्या मंडल की बहिनों ने अपने किशोर मंडल के भाइयों को राखी बांधकर मनाया। महिला मंडल संयोजिका मानसी मेहता ने कहानी के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कन्या मंडल संयोजिका आँचल ढ़ालावत व किशोर मंडल संयोजक विदित ढ़ालावत ने भी शुभकामनाए प्रेषित की। इस अवसर पर सभा, महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल जैन श्रावक-श्राविका समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंगलपाठ के साथ कार्यशाला का समापन किया गया, कोषाध्य्क्ष चंद्रप्रकाश ढालावत ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपासिका बहिन लक्ष्मीबाई मेहता, महिला मंडल सहसंयोजिका प्रवीणा खाब्या आदि अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।