विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

संस्थाएं

विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

राजाराजेश्वरीनगर
तेरापंथ युवक परिषद् राजा राजेश्वरीनगर द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन राजाराजेश्वरीनगर में किया गया। संस्कारक दिनेश मरोठी एवं सहसंस्कारक आलोक छाजेड़ ने नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ किया। उसके पश्चात् जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन कैसे मनाएं, उसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जैन परम्परा में जैन संस्कार विधि का महत्व बताते हुए जैन संस्कार से सभी पर्व मनाने के फायदे बताए।
भाई-बहिन सुव्यवस्थित रूप से समवेत मंत्रोच्चारण के साथ 15 बहिनों ने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने सभी का स्वागत करते हुए उपस्थित श्रावक श्राविका समाज को रक्षाबंधन एवं सभी उत्सव जैन संस्कार विधि से मनाने हेतु आह्वान किया। तेरापंथ ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा ने इस कार्यशाला की प्रशंसा की।
इस अवसर पर तेरापंथ ट्रस्ट, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेयुप अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारीगण, पूर्व अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्यगण, तेरापंथ किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं अधिक संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिती रही। कार्यशाला का सफल संचालन तेयुप मंत्री धर्मेश नाहर ने किया। सहमंत्री सरल पटावरी ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यशाला को सफल बनाने में प्रभारी गौतम नाहटा का विशेष श्रम रहा। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ से किया गया।