विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

संस्थाएं

विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

हुबली
तेरापंथ युवक परिषद् हुबली द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन हुबली में किया गया। संस्कारक केसरीचंद गोलेच्छा एवं कुशल वडेरा ने नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ किया। तत्पष्चात जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन कैसे मनाएं, उसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जैन परम्परा में जैन संस्कार विधि का महत्व बताते हुए जैन संस्कार से सभी पर्व मनाने के फायदे बताए। भाई-बहिन सुव्यवस्थित रूप से समवेत मंत्रोच्चारण के साथ बहिनों ने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी।
तेरापंथ युवक परिषद् पूर्व अध्यक्ष विकास वेदमूथा ने सभी का स्वागत करते हुए उपस्थित श्रावक-श्राविका समाज को रक्षाबंधन एवं सभी उत्सव जैन संस्कार विधि से मनाने हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं अधिक संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिति रही। तेयुप हुबली मंत्री विशाल कटारिया ने आभार व्यक्त किया।