‘द पॉवर ऑफ रिसाइलेंस’ कार्यशाला

संस्थाएं

‘द पॉवर ऑफ रिसाइलेंस’ कार्यशाला

नवरंगपुर
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश अनुसार तेरापंथ महिला मंडल नवरंगपुर द्वारा ‘द पावर ऑफ रिसाइलंेस’ कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। तत्पश्चात् महिला मंडल की बहिनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। अध्यक्ष बॉबी जैन ने स्वागत वक्तव्य दिया और अपने विचारों को रखते हुए उन्होंने रिसाइलेंस का मतलब समझाया।
आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी दीदी नमिता और दीदी रीता ने नारी को सर्वशक्तिमान और ऊर्जा से भरा हुआ बताया। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक स्वस्थ रहने के लिए हमें आध्यात्मिकता की एनर्जी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष लता लुनिया और गरिमा ने भी अपने विचार रखें। मंत्री रीना जैन ने मुक्तक बोलते हुए सब का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानशाला प्रशिक्षिका बिंदिया जैन ने किया।