‘द पॉवर ऑफ रिसाइलेंस’ कार्यशाला

संस्थाएं

‘द पॉवर ऑफ रिसाइलेंस’ कार्यशाला

काँटाबांजी
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल काँटाबांजी ने द पावर आफ रिसाइलेंस कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया। मंडल सदस्याओं द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। अध्यक्ष आशा जैन ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी और विकट परिस्थिति से कैसे निकलना और पॉजिटिव थिंकिंग रखना, उसके बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अन्य बहिनों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री रीतु जैन ने किया। पिंकी जैन ने कार्यक्रम का समापन करते हुए आभार व्यक्त किया।