रक्षाबंधन कार्यशाला के अन्य समाचार

संस्थाएं

रक्षाबंधन कार्यशाला के अन्य समाचार

पीलीबंगा
तेरापंथ युवक परिषद पीलीबंगा द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन कार्यशाला का आयोजन में मुनिश्री अमृत कुमार के सानिध्य में किया गया। मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्कारक राजकुमार छाजेड़, कमलापत पटावरी एवं सतीश पुगलिया ने जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कैसे मनाएं, उसकी विस्तृत जानकारी दी।
मंत्रोच्चारण के साथ बहिनों ने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष अंजन बोथरा ने सभी का स्वागत करते हुए उपस्थित श्रावक श्राविका समाज को रक्षा बंधन एवं सभी उत्सव जैन संस्कार विधि से मनाने हेतु आह्वान किया। तेयुप मंत्री रूपेश सुराना ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ से किया गया।