बच्चों को करवाया अच्छा और संस्कारी जीवन जीने का संकल्प

संस्थाएं

बच्चों को करवाया अच्छा और संस्कारी जीवन जीने का संकल्प

पर्वत पाटिया
जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा द्वारा निर्देशित ज्ञानशाला दिवस साध्वी हिमश्रीजी के सान्निध्य में पर्वत पाटिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व ज्ञानार्थियों एवं प्रशिक्षकगण द्वारा रैली निकाली गई। शुभारंभ के पश्चात साध्वी चैतन्ययशाजी द्वारा बच्चों को दो-तीन मिनट कायोत्सर्ग करवाया गया। मंगलाचरण ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी द्वारा महाश्रमण अष्टकम से किया गया। इसके बाद ज्ञानशाला के 21 प्रशिक्षकों द्वारा गीतिका की प्रस्तुति हुई। पर्वत पटिया तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप गंग द्वारा ऐतिहासिक जानकारी बच्चों को दी गई।
शासनश्री साध्वी रामवतीजी द्वारा संस्कार ज्ञान स्वरूप बच्चों को कहानी सुनाई गई। ज्ञानार्थी दिव्यम गूगलिया, कृतिका छाजेड़, मुख्य प्रशिक्षिका प्रिया पुगलिया, सुश्री ज्योति गांधी, आरती भोगर और सीमा बुच्चा द्वारा विविध रूपों में कलात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में सूरत सिटी लाइट से क्षेत्रीय संयोजिका ज्योति मेड़तवाल और अल्का रांका उपस्थित हुए। साध्वी हिमश्रीजी ने पाथेय प्रदान करते हुए बच्चों को अच्छा और संस्कारी जीवन जीने के लिए कुछ संकल्प करवाए। साध्वीश्रीजी ने श्रावक समाज को धार्मिक कार्यों में जुड़ने की प्रेरणा दी। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष रंजना कोठारी द्वारा शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन साध्वी मुक्तियशाजी द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन प्रशिक्षिका सुमित्रा श्यामसुखा द्वारा किया गया।