‘पॉवर आफ रेसिलियंस’

संस्थाएं

‘पॉवर आफ रेसिलियंस’

सरदारपुरा
साध्वी कुंदनप्रभाजी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, सरदारपुरा द्वारा ‘पॉवर आफ रेसिलियंस’ और पुरानी ढ़ालों का पुनरावर्तन कार्यशाला का दो चरणों में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी कुंदनप्रभाजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष दिलखुश तातेड़़ ने स्वागत भाषण द्वारा सभी का अभिनंदन किया।
अर्चना बुरड़ ने रेसिलियंस बढ़ाने के कारगर तरीकों के बारे में बताया। मंत्री चेतना घोड़ावत और मोनिका चोरड़िया ने एक वार्तालाप के माध्यम से बहिनों को अपना पॉवर बढ़ाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी प्रकार घर परिवार तथा सामाजिक संस्था के बीच में सामंजस्य स्थापित कर सकती हैं। साध्वी चारित्रप्रभाजी ने पाथेय प्रदान करते हुए उपयोगी टिप्स प्रदान किये।
दूसरे चरण में ‘पुरानी ढालों का पुनरावर्तन कार्यशाला’ की शुरुआत साध्वी विद्युतप्रभाजी ने की। साध्वीश्रीजी ने बहुत ही रोचक तरीके से एक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतियोगिता करवाई। बहिनों ने बहुत उत्साह से इसमें भाग लिया। सभी बहिनों ने पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिए। आभार ज्ञापन मंत्री चेतना घोड़ावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रियंका बैद ने किया।