भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चों को संस्कारित करने का सशक्त माध्यम ज्ञानशाला

संस्थाएं

भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चों को संस्कारित करने का सशक्त माध्यम ज्ञानशाला

कालांवली
तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी सरोजकुमारीजी के सान्निध्य में ज्ञानशाला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को दो चरणों में मनाया गया। प्रथम चरण में ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। द्वितीय चरण के अंतर्गत मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम हरियाणा आंचलिक संयोजक रवि गोयल ने सभी का स्वागत किया और ज्ञानशाला की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। साध्वी प्रभावनाश्रीजी व साध्वी नीतिप्रभाजी ने बच्चों को बहुत ज्ञानवर्धक बातें बतायी। साध्वी नीतिप्रभाजी की चल रही दस दिन की तपस्या पर बच्चों ने कुछ न कुछ त्याग किए। हरियाणा प्रांतीय तेरापंथी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गर्ग ने अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा रोचक प्रस्तुतियां दी गयी।
साध्वी सरोजकुमारीजी ने उद्‌बोधन प्रदान करते हुए सभी अभिभावकों एवं बच्चों को एक कहानी के माध्यम से ज्ञानशाला में भेजने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्थानीय सभा अध्यक्ष हरीश सिंगला, मंत्री मोहनलाल बंसल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुशील गोयल, मंत्री संजीव वर्मा एवं ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएं उपस्थित थे। ज्ञानशाला संयोजिका देवा कीर्ति गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व मंत्री पुष्पा सिंगला ने किया।