द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड

संस्थाएं

द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड

टिटलागढ़
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड’ सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में रायपुर से समागत माइंड पावर कोच निखिल अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से विषय पर बहुत अच्छा प्रशिक्षण प्रदान किया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री दीपिका जैन ने किया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष बॉबी जैन ने सभी का स्वागत किया। मुख्य वक्ता निखिल अग्रवाल को सभा के उपाध्यक्ष रूपचंद जैन ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य वक्ता निखिल अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि हमारे पास सब कुछ है। हम जो चाहते हैं, वह सब हमारे पास है पर हम सिर्फ हमारी क्षमताओं का 5% ही उपयोग कर पाते हैं, 95% क्षमताओं का हम उपयोग ही नहीं करते। आप जो चाहते हैं, वह हो सकता है,आपको अपने भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने की आवश्यकता है। सुभद्रा जैन ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू जैन ने किया।