वंश वृक्ष प्रतियोगिता

संस्थाएं

वंश वृक्ष प्रतियोगिता

हैदराबाद
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल, हैदराबाद के अंतर्गत हैदराबाद कन्या मंडल द्वारा वंश वृक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 कन्याओं ने वंश वृक्ष बनाकर भाग लिया। साध्वीश्री डॉ0 मंगलप्रज्ञाजी वंश वृक्ष का अवलोकन किया और कन्याओं को जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। हैदराबाद महिला मंडल की अध्यक्षा कविता आच्छा ने सभी कन्याओं को बधाई दी। इन वंशावली की निर्णायिका हैदराबाद ज्ञानशाला क्षेत्रीय संयोजिका संगीता गोलछा और कला की जानकार ममता सिंघवी थी। इस अवसर पर सिकंदराबाद तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मण्डल, तेरापंथ किशोर मंडल, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल प्रभारी शीतल कोठारी व कन्या मण्डल सह- प्रभारी रेखा संकलेचा ने किया।