मुस्कुराहट से करें हर परिस्थिति का सामना

संस्थाएं

मुस्कुराहट से करें हर परिस्थिति का सामना

पचपदरा।
अभातेममं द्वारा निर्देशित कार्यशाला ‘द पावर आॅफ रेसिलेंस’ का आयोजन किया गया। साध्वी पुण्यदर्शनाजी के द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के साथ मंगलाचरण किया। अध्यक्षा भाग्यवंती चोपड़ा ने सभी का स्वागत किया। ब्रह्मकुमारीज़ में अपनी सेवाएँ देने वाली अस्मिता ने विचारों की प्रस्तुति देते हुए कहा कि हमें सुबह से रात तक शांति, प्रेम, आनंद, पवित्रता के धर्म का पालन करना है। स्वधर्म का पालन करने से पूरे घर में शांति का वातावरण बनेगा।
साध्वी शशिप्रभा जी ने इस विषय पर प्रस्तुति देते हुए बताया कि हमारी जिंदगी का सफर बहुत छोटा-सा है इसमें हमें मुस्कुराते हुए परिस्थितियों का सामना करना है। हमें व्यस्त रहना है, मस्त रहना है। अस्त-व्यस्त नहीं रहना है। मंत्री ललिता चैपड़ा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन विजया चैपड़ा ने किया। शासनश्री साध्वी सत्यवती जी के मंगलपाठ से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
साध्वीश्री जी के सान्निध्य में रेसिलेंस कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 60 बहनों ने भाग लिया।