ध्वजारोहण कार्यक्रम

संस्थाएं

नोएडा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम

नोएडा।
अभातेममं निर्देशानुसार तेममं ने स्वतंत्रता दिवस पर कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तिरंगा फहराया। आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने स्तंभ परिसर, आर्ष कन्या गुरुकुल में गुरुकुल परिवार एवं कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ नोएडा महिला मंडल भी सम्मिलित रहा। गुरुकुल की कन्याओं ने शानदार प्रस्तुतियाँ दी। कन्या मंडल की बेटियों ने भी देशप्रेम के भावों की अभिव्यक्ति दी। मंत्री कुसुम जैन ने सभी को बधाई दी। गुरुकुल परिवार ने भी सभी प्रस्तुतिकर्ताओं को स्मृति चिÐ प्रदान कर नोएडा महिला मंडल को सम्मानित किया। महिला मंडल की बहनों, कन्याओं और अनूप छाजेड़ की उपस्थिति रही। दूसरे चरण में नोएडा महिला मंडल बी0एस0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित देशप्रेम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुआ। बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों का प्रदर्शन हुआ। स्कूल द्वारा महिला मंडल को स्कूल में पुस्तकालय निर्माण एवं अन्य सहयोग हेतु स्मृति चिÐ प्रदान किया गया।