द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड कार्यशाला का आयोजन

जोरावरपुरा।
अभातेममं के निर्देशन में महिला मंडल द्वारा ‘द पाॅवर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत के साथ कार्यशाला की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ0 मधुकर जैन रहे। महिला मंडल मंत्री मोनिका बुच्चा ने संचालन करते हुए बताया कि हमें किस प्रकार अपने अवचेतन मन में पाॅजिटिविटी भरकर हमारे लक्ष्य को प्राप्त करना है। डाॅ0 मधुकर जैन ने बताया कि मन शब्द की उत्पत्ति कब हुई। कुछ कविता के माध्यम से बताया कि आपके जीवन के चालक आप खुद हैं। आपके अंदर की सोच ही आपकी पाॅजिटिविटी कम करती है। हमें लक्ष्य प्राप्त करना अर्थात हमारा अपने आपके प्रति पूर्ण समर्पण।
चाचा नेहरू स्कूल की बालिकाएँ एवं प्रशिक्षिकाएँ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। मोहनलाल बुच्चा ने अपने भाव रखे। महिला मंडल अध्यक्ष शकुंतला मरोठी ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम में लगभग 120 भाई-बहनों की उपस्थिति रही। चाचा नेहरू स्कूल से प्रशिक्षिका नीतू चैधरी ने अपने विचार रखे।