द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड कार्यशाला का आयोजन

तिरुपुर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित ‘द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड’ शिल्पशाला का आयोजन तेममं द्वारा साध्वी डाॅ0 गवेषणाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में किया गया। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। अध्यक्षा नीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। साध्वी दक्षप्रभा जी ने मधुर गीत का संगान किया।
साध्वी मयंकप्रभा जी ने बताया कि सब-काॅन्सियस माइंड की पावर बहुत अधिक और अद्भुत है। अगर अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और अपने अवचेतन मन तक पहुँचा दें, तो हम निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। साध्वी डाॅ0 गवेषणाश्री जी ने कहा कि चेतन मन हमारे पूरे मन का 10 प्रतिशत होता है, अवचेतन मन हमारे मन का 90 प्रतिशत भाग होता है। यह अत्यधिक पावरफुल होता है। यह आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।
अनुप्रेक्षा के सिद्धांत को अपनाएँ एवं अवचेतन मन में कोई भी नेगेटिव बात न जाने दें। अनेक छोटे-छोटे उदाहरणों द्वारा साध्वीश्री जी ने अवचेतन मन की उपयोगिता को समझाया। कार्यक्रम का संचालन रेखा सिंघवी ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री प्रीति भंडारी ने किया।