पुनरावर्तन पुरानी ढालों का

संस्थाएं

पुनरावर्तन पुरानी ढालों का

टिटिलागढ़।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा पाँचों पुरानी ढालों की प्रतियोगिता रखी गई। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंडल की अध्यक्षा बाॅबी जैन ने सभी प्रतियोगी बहनों का स्वागत किया। अध्यक्ष बाॅबी जैन ने पाँचों ढालों से 25 प्रश्न तैयार किए थे तथा प्रतियोगिता की अच्छी तैयारी कर रखी थी। बहनों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद बहनों ने ढालों का संगान भी किया। प्रतियोगिता में आठ बहनों ने भाग लिया। कृष्णा जैन ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।