विकास महोत्सव के विविध आयोजन

संस्थाएं

विकास महोत्सव के विविध आयोजन

सिवानी
शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथी सभा के तत्त्वावधान में तेरापंथ में आचार्यश्री तुलसी का 30वाँ विकास महोत्सव मनाया गया। साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कन्या मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि गुरुदेव श्री तुलसी 20वीं सदी के देदीप्यमान दिवाकर थे, विकास के शलाका पुरुष थे, विकास के शिखर के प्रतीक थे। आचार्यश्री तुलसी ने तेरापंथ धर्मसंघ को असीम ऊँचाइयाँ प्रदान की। मानव जाति के उत्थान के लिए अणुव्रत का शंखनाद किया। आप मानवता के मसीहा थे। आपके अनेक अवदानों से सारा समाज उपकृत रहेगा।
साध्वी सुलभयशा जी एवं साध्वी संबोधयशा जी ने सुमधुर संगीत का संगान किया। सरिता बंसल ने गीत की प्रस्तुति दी। ऋतु गोयल ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी सुमंगलाश्री जी ने किया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष रतनलाल बंसल, जैन सभा मंत्री सुशील बंसल, महेंद्र गोयल, सांवरा सुभाष जैन आदि श्रावक समाज उपस्थित थे।