‘राइजिंग हाई टच द स्काई’ की कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘राइजिंग हाई टच द स्काई’ की कार्यशाला का आयोजन

नंदनवन।
तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई के तत्त्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा आयोजित ‘राइजिंग हाई टच द स्काई’ की आठवीं कार्यशाला का आयोजन नंदनवन परिसर में हुआ, जिसका विषय रहा-My way-Highway। आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी की प्रेरणा से साध्वी प्रबुद्धयशा जी ने कार्यशाला ली। साध्वीश्री जी ने धर्म-अधर्म को सरल तरीके से समझाया। कन्या मंडल संयोजिका काजल मादरेचा ने अभी तक हुई सभी कार्यशाला की संक्षिप्त जानकारी दी।
कन्या मंडल प्रभारी मधु बाफना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया का स्वागत किया। निलम ने कन्याओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि कन्याओं को तेरापंथ की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। मुंबई में गुरुदेव के प्रवास का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। पूज्यप्रवर ने प्रेरणा देते हुए कन्याओं के आध्यात्मिक विकास कैसे करें, यह प्रेरणा दी। क्षमायाचना कर सभी कन्याओं ने मुख्य मुनि महावीर कुमार जी, मातृ हृदया साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी एवं साध्वीवर्या सम्बुद्धयशा जी व सभी साधु-संतों की दर्शन व सेवा करके सामुहिक रूप से खमतखामणा किया।
अभातेममं अध्यक्षा नीलम सेठिया, ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड़, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला चंडालिया, मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा विमला कोठारी, सह-संयोजिका नेहा सोलंकी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नीकिता चैहान ने किया। कार्यशाला में मुंबई कन्या मंडल की 110 कन्याओं की उपस्थिति रही।