पुरानी ढालों का पुनरावर्तन

संस्थाएं

पुरानी ढालों का पुनरावर्तन

मदुरै।
स्थानीय तेरापंथ भवन में तेममं के तत्त्वावधान में पुरानी ढाल का पुनरावर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों के द्वारा किया गया। अध्यक्ष लता कोठारी ने सभी का स्वागत किया। बबीता लोढ़ा और सोना चोपड़ा ने रोमांचक तरीके से प्रतियोगिता रखी। दो ग्रुप बनाए गए पहला ग्रुप आचार्य भिक्षु एवं दूसरा ग्रुप आचार्य महाश्रमण। पुरानी ढालों पर आधारित रोमांचक प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सबने उत्साह से भाग लिया। प्रथम स्थान भिक्षु ग्रुप रहा। मंत्री सुनीता कोठारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा दी। संचालन बबीता लोढ़ा एवं सोना चोपड़ा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बबीता लोढ़ा ने किया।