सदस्यता अभियान कार्यक्रम

संस्थाएं

सदस्यता अभियान कार्यक्रम

टिटलागढ़।
अभातेममं के निर्देशानुसार धर्मसंघ की समस्त महिलाएँ स्थानीय स्तर पर तेममं की सदस्यता ग्रहण कर समर्पण भाव से स्वयं का और संस्था का उन्नयन करें, यह अपेक्षित है, अभातेममं के द्वारा निर्देशित 21 नए सदस्य बहनों के तेममं की शपथ दिलवाई। नमस्कार महामंत्र तथा कार्यकारिणी सदस्य सुभद्रा जैन के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ किया। अध्यक्ष बाॅबी जैन ने सभी नई सदस्य बहनों का स्वागत किया। और बहनों का आह्वान किया कि हम सभी बहनें मिलकर कार्य करें, अपनी ऊर्जा का अपनी शक्ति का सही उपयोग करें, तथा अध्यक्ष बाॅबी जैन ने सभी नई सदस्यों को शपथ दिलाई।
कृष्णा जैन ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर उन सभी बहनों को जो ‘आओ बनाएँ वंश वृक्ष प्रतियोगिता’ में हिस्सा लिया था, तेममं द्वारा उन सभी विजेता बहनों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य बिंदिया जैन ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की मंत्री दीपिका जैन ने किया।