द पावर आॅफ सब-काॅन्सियर माइंड कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ सब-काॅन्सियर माइंड कार्यशाला का आयोजन

जसोल।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी के सान्निध्य में उपाध्यक्ष जयश्री सालेचा की अध्यक्षता में ‘द पावर आॅफ सब-कान्सियस माइंड’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। साध्वी प्रियदर्शना जी ने नमस्कार महामंत्र सुनाकर कार्यशाला की शुरुआत की। युवती बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया। उपाध्यक्ष जयश्री सालेचा ने सभी का स्वागत करते हुए विषय की जानकारी दी। लीला देवी छाजेड़, मोहनीदेवी संकलेचा, चंदा देवी चैपड़ा, पूर्व मंत्री सुमन कोठारी, मंत्री अरुण डोसी, कोषाध्यक्ष जयश्री भंसाली ने अपने विचार भाषण, मुक्तक, कहानी के माध्यम से प्रस्तुत किए।
साध्वी प्रियदर्शना जी ने कहा कि हमारे मस्तिष्क को दो तरह से मन कंट्रोल करता है। एक चेतन मन जो केवल 5 प्रतिशत कंट्रोल करता है, बाकी 95 प्रतिशत काम अवचेतन मन करता है। जो हम दिन भर सोचते हैं और कर नहीं पाते वो हमारे सोने के बाद भी वह अवचेतन मन उसको करने की प्रेरण देता हैं अब वो हमारे पर निर्भर करता है कि हम दिन में सोचते कैसे हैं। कार्यक्रम में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यशाला में पूर्व अध्यक्ष पुष्पा देवी बुरड़ ने आभार ज्ञापन किया और कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री डिंपल सालेचा ने किया।