राइजिंग हाई टच द स्काई कार्यशाला

संस्थाएं

राइजिंग हाई टच द स्काई कार्यशाला

नंदनवन, मुंबई।
तेममं के तत्त्वावधान में मुंबई कन्या मंडल द्वारा आयोजित नंदनवन परिसर में आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में और साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी की प्रेरणा से चातुर्मास में मुंबई कन्या मंडल के लिए चल रही कार्यशाला ‘राइजिंग हाई टच द स्काई’ सीरीज के 6 सत्र हो चुके हैं। तीर्थंकर समवसरण में प्रवचन के समय कन्या मंडल की प्रस्तुति रही। जिसमें कन्याओं ने अब तक हुए सत्र में जैनिज्म के बारे में उन्होंने क्या-क्या सीखा और उनके जीवन में कितना परिवर्तन हुआ, यह बताया। इन सभी मोटिवेटिंग और इनफाॅर्मेटिव कार्यशाला में साध्वी दीप्तियशा जी, साध्वी वदनाश्री जी, साध्वी सिद्धार्थप्रभा जी, साध्वी डाॅ0 ऋद्धिप्रभा जी, साध्वी प्रबुद्धयशा जी का पावन पाथेय रहा। कन्या मंडल से वृतिका डूंगरवाल और किंजल चोरड़िया ने अपनी प्रस्तुति दी। किंजल चोरड़िया ने एक स्लैम बुक बनाई जिसमें सभी सेशन की शाॅर्ट समरी दी। जो कन्या मंडल ने पूज्यप्रवर को भेंट की।
कार्यक्रम में अभातेममं की ट्रस्टी प्रकाश बाई तातेड़, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा विमला कोठारी, कन्या मंडल प्रभारी मधु बाफना, सह-प्रभारी पूनम परमार, कन्या मंडल सह-संयोजिका नेहा सोलंकी, निकता चैहान आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका काजल मादरेचा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात भगवती संवत्सरी महापर्व के अवसर पर मुंबई कन्या मंडलने परम पूज्य गुरुदेव से, मुख्य मुनि महावीर कुमार जी, साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी, साध्वीवर्या सम्बुद्धयशा जी व सभी चारित्रात्माओं से क्षमायाचना की। मुंबई कन्या मंडल की सराहनीय उपस्थिति रही।