द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड कार्यशाल का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड कार्यशाल का आयोजन

सरदारपुरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, सरदारपुरा, जोधपुर द्वारा ‘द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड’ कार्यशाला का आयोजन मेघराज तातेड़ भवन में साध्वी कुंदनप्रभा जी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र से की। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण गीतिका का संगान किया गया। मंत्री चेतना घोड़ावत ने स्वागत वक्तव्य के द्वारा सबका अभिनंदन किया। साध्वी विद्युतप्रभा जी ने एक घटना के माध्यम से अपने मन को कैसे एकाग्र करें इसके बारे में बताया। साध्वी चारित्रप्रभा जी ने ‘द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड’ पर प्रकाश डालते हुए एक ओजस्वी व्यक्तत्व के द्वारा हमारे अवचेतन मन के बारे में बताया। कैसे हम अपनी चेतना को जागृत कर सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता के महत्त्व के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष दिलखुश तातेड़ ने अवचेतन मन को जागृत करने के अलग-अलग प्रयोग के बारे में बताया। साध्वी विद्युतप्रभा जी और साध्वी चरित्रप्रभा जी दोनों ने एक रोचक प्रतियोगिता कराई, जिसमें मन को कैसे नियंत्रित किया जाए, के बारे में जानकारी दी। आभार ज्ञापन सविता तातेड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना बुरड़ ने किया।