द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड एवं द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड एवं द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

कांटाबांजी।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, कांटाबांजी ने दो माह की कार्यशालाओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। रितु जैन ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी तथा कैसे हमें अपने अवचेतन मन को सक्रिय रखना है और पाॅजिटिव थिंकिंग रखना चाहिए, इसके बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
तेममं अध्यक्षा आशा जैन ने द पावर आॅफ रीडिंग के बारे में सभी को बताया कि हमारे जीवन में पढ़ाई की क्या उपयोगिता है। अन्य बहनों ने भी दोनों विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन तेममं सचिव रीतू जैन ने किया। सपना जैन ने आभार ज्ञापन किया।