अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट-2023 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट-2023 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

भीलवाड़ा।
नई पीढ़ी में रचनात्मकता और सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने का राष्ट्रव्यापी अभियान हैµअणुव्रत विश्व भारती सोसायटी का अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट-2023, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति, भीलवाड़ा द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट-2023 का जिला स्तरीय प्रतियोगिता महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अणुव्रत समिति सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत के संगान से हुआ। अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट की संयोजिका आनंद बाला टोडरवाल ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के 20 विद्यालयों से 135 बच्चों ने लेखन, चित्रकला, भाषण, कविता और गीत गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। इसो पूर्व अणुव्रत समिति, भीलवाड़ा द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट का विद्यालय स्तर पर आयोजन किया गया था, जिसमें 15 विद्यालयों के 1000 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
अणुविभा उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू एवं अणुव्रत महासमिति के पूर्व महामंत्री संपत शामसुखा ने अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों को विद्यार्थी अणुव्रत का संकल्प दिलाया गया सभी निर्णायकगण जिसमें चित्रकला के निर्णायक अर्पिता गुप्ता, रिया लोढ़ा, गीत गायन के निर्णायक संजय भानावत, गुणमाला बोहरा, लेखन की निर्णायक गरिमा कोठारी, स्वाति पाराशर, कविता लेखन का निर्णायक जयप्रकाश भाटिया, स्मिता जैन एवं भाषण के निर्णायक करण सिंह सिंघवी, आभा मित्तल एवं पालय बोलिया का सम्मान किया गया। बच्चों को प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान के कैलेंडर बाँटे गए। संचालन मंत्री रेणु चोरड़िया ने किया। आभार अध्यक्ष अभिषेक कोठारी ने किया। कार्यक्रम में महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मदनलाल टोडरवाल, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष विमला रांका, राजेश चोरड़िया, सहमंत्री संजय चैधरी, रीना बाफना सहित अनेक सदस्यों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।