स्वच्छता अभियान का आयोजन

संस्थाएं

स्वच्छता अभियान का आयोजन

दक्षिण मुंबई।
तेरापंथ किशोर मंडल, मुंबई ने सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर समुंद्री सफाई अभियान का आयोजन किया। गिरगाँव चैपाटी में क्लीनअप ड्राइव चला। इस क्लीनअप ड्राइव में कुल 1300 से भी अधिक व्यक्ति संभागी बने। यह अद्वितीय संख्या स्वच्छता अभियान के प्रति सामाजिक जागरूकता और सहयोग के बारे में भी दर्शाती है। इस अद्वितीय अभियान में लगभग 16 टन का कचरा उठाया गया। इस क्लीनअप ड्राइव में तेरापंथ किशोर मंडल ब्लू ब्रिगेड मेंबर तन्मय झवेरी, दक्षिण मुंबई किशोर मंडल संयोजक हर्ष सिंघवी, सह-संयोजक मुदित बोलिया, बोरिवली किशोर मंडल संयोजक लव जैन आदि सदस्य सहभागी बने। इस अभियान द्वारा एक सकारात्मक संदेश दिया और दर्शाया कि जन-जन की भागीदारी से हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बना सकते हैं।